श्रीरामचरितमानस से
... बालकांड
प्रसंग
:
श्री नाम की
महिमा-राम
नाम निर्गुण ब्रह्म से और सगुण राम से बड़ा है
तुलसीदासजी कहते
हैं-
जो सब प्रकार की (भोग और मोक्ष की भी)
कामनाओं से रहित और श्री रामभक्ति के रस में लीन हैं, उन्होंने भी नाम के सुंदर प्रेम रूपी अमृत के सरोवर में
अपने मन को मछली बना रखा है ।
निर्गुण और सगुण ब्रह्म के दो स्वरूप
हैं। ये दोनों ही अकथनीय, अथाह, अनादि और अनुपम हैं। मेरी सम्मति में नाम इन दोनों से बड़ा है, जिसने अपने बल से दोनों को अपने वश में कर रखा है ।
सज्जनगण इस बात को मुझ दास की ढिठाई या
केवल काव्योक्ति न समझें। मैं अपने मन के विश्वास, प्रेम और रुचि की बात कहता हूँ। निर्गुण और सगुण दोनों प्रकार के ब्रह्म का ज्ञान अग्नि के समान है। निर्गुण उस
अप्रकट अग्नि के समान है, जो काठ के अंदर है, परन्तु दिखती नहीं और सगुण उस प्रकट अग्नि के समान है, जो प्रत्यक्ष दिखती है।
तत्त्वतः दोनों एक ही हैं, केवल प्रकट-अप्रकट के भेद से भिन्न मालूम होती हैं। इसी प्रकार निर्गुण और सगुण तत्त्वतः एक ही हैं। इतना होने पर भी दोनों ही जानने में बड़े कठिन हैं, परन्तु नाम से दोनों सुगम हो जाते हैं। इसी से मैंने नाम को निर्गुण ब्रह्म से और सगुण राम से बड़ा कहा है, ब्रह्म व्यापक है, एक है, अविनाशी है, सत्ता, चैतन्य और आनन्द की घन राशि है ।

ऐसे विकाररहित प्रभु के हृदय में रहते भी
जगत के सब जीव दीन और दुःखी हैं। नाम का निरूपण करके अर्थात नाम के यथार्थ स्वरूप, महिमा, रहस्य और प्रभाव को जानकर नाम का जतन
करने से (श्रद्धापूर्वक नाम जप रूपी साधन करने से) वही ब्रह्म ऐसे प्रकट हो जाता
है, जैसे रत्न के जानने से उसका मूल्य ।
इस प्रकार निर्गुण से नाम का प्रभाव अत्यंत
बड़ा है। अब अपने विचार के अनुसार कहता हूँ, कि नाम सगुण राम से भी बड़ा है ।
श्री रामचन्द्रजी ने भक्तों के हित के
लिए मनुष्य शरीर धारण करके स्वयं कष्ट सहकर साधुओं को सुखी किया, परन्तु भक्तगण प्रेम के साथ नाम का जप करते हुए सहज ही में
आनन्द और कल्याण के घर हो जाते हैं ।
रामजी ने एक तपस्वी की स्त्री अहिल्या को ही
तारा, परन्तु नाम ने करोड़ों दुष्टों की बिगड़ी
बुद्धि को सुधार दिया। श्री रामजी ने ऋषि विश्वामिश्र के हित के लिए एक सुकेतु
यक्ष की कन्या ताड़का की सेना और पुत्र सुबाहु सहित समाप्ति की, परन्तु नाम अपने भक्तों के दोष, दुःख और दुराशाओं का इस तरह नाश कर देता है जैसे सूर्य
रात्रि का। श्री रामजी ने तो स्वयं शिवजी के धनुष को तोड़ा, परन्तु नाम का प्रताप ही संसार के सब भयों का नाश करने वाला
है ।
प्रभु श्री रामजी ने दण्डक वन को सुहावना बनाया, परन्तु नाम ने असंख्य मनुष्यों के मनों को पवित्र कर दिया।
श्री रघुनाथजी ने राक्षसों के समूह को मारा, परन्तु नाम तो कलियुग के सारे पापों की जड़ उखाड़ने वाला है ।
श्री रघुनाथजी ने तो शबरी, जटायु आदि उत्तम सेवकों को ही मुक्ति दी, परन्तु नाम ने अगनित दुष्टों का उद्धार किया। नाम के गुणों
की कथा वेदों में प्रसिद्ध है ।
दोहा
:
*
सकल
कामना हीन जे राम भगति रस लीन।
नाम सुप्रेम पियूष ह्रद तिन्हहुँ किए मन मीन॥22॥
नाम सुप्रेम पियूष ह्रद तिन्हहुँ किए मन मीन॥22॥
चौपाई
:
*
अगुन
सगुन दुइ ब्रह्म सरूपा। अकथ अगाध अनादि अनूपा॥
मोरें मत बड़ नामु दुहू तें। किए जेहिं जुग िनज बस निज बूतें॥1॥
मोरें मत बड़ नामु दुहू तें। किए जेहिं जुग िनज बस निज बूतें॥1॥
*
प्रौढ़ि
सुजन जनि जानहिं जन की। कहउँ प्रतीति प्रीति रुचि मन की॥
एकु दारुगत देखिअ एकू। पावक सम जुग ब्रह्म बिबेकू॥2॥
उभय अगम जुग सुगम नाम तें। कहेउँ नामु बड़ ब्रह्म राम तें॥
ब्यापकु एकु ब्रह्म अबिनासी। सत चेतन घन आनँद रासी॥3॥
एकु दारुगत देखिअ एकू। पावक सम जुग ब्रह्म बिबेकू॥2॥
उभय अगम जुग सुगम नाम तें। कहेउँ नामु बड़ ब्रह्म राम तें॥
ब्यापकु एकु ब्रह्म अबिनासी। सत चेतन घन आनँद रासी॥3॥
*
अस
प्रभु हृदयँ अछत अबिकारी। सकल जीव जग दीन दुखारी॥
नाम निरूपन नाम जतन तें। सोउ प्रगटत जिमि मोल रतन तें॥4॥
नाम निरूपन नाम जतन तें। सोउ प्रगटत जिमि मोल रतन तें॥4॥
दोहा
:
*
निरगुन
तें एहि भाँति बड़ नाम प्रभाउ अपार।
कहउँ नामु बड़ राम तें निज बिचार अनुसार॥23॥
कहउँ नामु बड़ राम तें निज बिचार अनुसार॥23॥
चौपाई
:
*
राम
भगत हित नर तनु धारी। सहि संकट किए साधु सुखारी॥
नामु सप्रेम जपत अनयासा। भगत होहिं मुद मंगल बासा॥1॥
नामु सप्रेम जपत अनयासा। भगत होहिं मुद मंगल बासा॥1॥
*
राम
एक तापस तिय तारी। नाम कोटि खल कुमति सुधारी॥
रिषि हित राम सुकेतुसुता की। सहित सेन सुत कीन्हि बिबाकी॥2॥
सहित दोष दुख दास दुरासा। दलइ नामु जिमि रबि निसि नासा॥
भंजेउ राम आपु भव चापू। भव भय भंजन नाम प्रतापू॥3॥
रिषि हित राम सुकेतुसुता की। सहित सेन सुत कीन्हि बिबाकी॥2॥
सहित दोष दुख दास दुरासा। दलइ नामु जिमि रबि निसि नासा॥
भंजेउ राम आपु भव चापू। भव भय भंजन नाम प्रतापू॥3॥
*
दंडक
बन प्रभु कीन्ह सुहावन। जन मन अमित नाम किए पावन॥
निसिचर निकर दले रघुनंदन। नामु सकल कलि कलुष निकंदन॥4॥
निसिचर निकर दले रघुनंदन। नामु सकल कलि कलुष निकंदन॥4॥
दोहा
:
*
सबरी
गीध सुसेवकनि सुगति दीन्हि रघुनाथ।
नाम उधारे अमित खल बेद बिदित गुन गाथ॥24॥
नाम उधारे अमित खल बेद बिदित गुन गाथ॥24॥
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें